ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र में एक और मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र मौत के केंद्र बन चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक बैंक अधिकारी की मौत के बाद अब एक सिपाही के मौत की घटना सामने आयी है। भिंड के सिपाही अजय सिंह भदौरिया को बड़ागाँव स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। परिजन का कहना है एक दिन बाद ही उसके मौत की खबर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय के साथ मारपीट, पसलियां टूटने और देढ लीटर खून भी पेट में भर जाने की जानकारी है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते ऐसे तमाम अवैध नशामुक्ति केंद्र शहर में संचालित है।

Next Post

सरकारी कार्यालयों की छत टपकी, नपा कार्यालय की छत पर लगाई बरसाती

Sat Aug 23 , 2025
ब्यावरा। तेज बारिश के चलते कई शासकीय कार्यालयों के भवन की छत से पानी टपकने लगा है जिससे भवन में कार्य करने वालों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है. वहीं कार्यालयों में आने-जाने वालों के लिए भी जोखिम बना रहता है तथा यहां रखे आवश्यक दस्तावेज, सामान के खराब होने […]

You May Like

मनोरंजन