
सिंगोली। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस वक्त राहत मिली जब दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ बरसात और ओले गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई।
मई माह के प्रारंभ से ही गर्मी, लू की तपन ने लोगों को परेशान कर दिया। वही मौसम विभाग ने भी गर्मी को लेकर चेतावनी जारी करते हुए अत्यधिक गर्मी के संकेत दे दिए थे और लोगों को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक धूप में निकलने से परहेज करने की एडवाइजरी जारी की गई। साथ ही शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पानी पीने के अलावा अन्य पेय पदार्थ छाछ, दही,फलों से निर्मित जूस नींबू शिकंजी आदि का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर में लू से बचाव करने की अपील की गई
सोमवार दिनभर बादलों की लुकाछिपी और तेज धूप लू जारी रही लेकिन दोपहर 3 बजे बाद काले घने बादलों से आसमान पट गया और साढ़े 3 बजते बजते अचानक मक्का के आकार के ओले तेज हवा और बरसात के साथ गिरने लगे देर शाम तक रुक रुक कर तेज बरसात होने से लोगों ने भीषण गर्मी में राहत महसूस की और मौसम में ठंड खुल गई।
