अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन और दो डंपर जब्त

शुजालपुर। शनिवार को खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनें और मुरम से भरे दो डंपर जब्त किए. यह कार्रवाई श्यामपुर चितौनी और ताजपुर उकाला क्षेत्र में नेशनल हाईवे बायपास निर्माण के लिए चल रहे अवैध खनन स्थलों पर की गई.

खनिज अधिकारी नवनीत भालेकर और प्रभारी खनिज निरीक्षक गणेश सोनारे ने राजस्व टीम के साथ दोपहर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान जहां दो डंपर और दो पोकलेन मशीनें जब्त की गईं, वहीं एक खाली डंपर का चालक वाहन लेकर मौके से फ रार हो गया. प्रभारी खनिज अधिकारी गणेश सोनारे ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि शुजालपुर में निर्माणाधीन नेशनल बायपास के लिए निजी कंपनी द्वारा अवैध खनन कर खनिज का उपयोग मार्ग किनारे किया जा रहा था.

मौके पर सील, थाने में खड़े कराए वाहन

कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीनों का मौके पर ही पंचनामा बनाकर सील कर दिया गया. ट्रॉला उपलब्ध नहीं होने के कारण मशीनों को वहीं रखा गया, जबकि जब्त किए गए डंपरों को पुलिस थाने में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है. अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन की मात्रा का आकलन कराया जा रहा है. इसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने और अन्य कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

तिरंगे के अपमान पर कोर्ट में बवाल, वकीलों ने आरोपियों को पीटा;पैरवी करने से भी किया इनकार

Sat Apr 11 , 2026
सीहोर। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान के मामले में पुलिस आरोपियों को न्यायालय लेकर पहुंची तो कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया. देश भक्ति के जज्बे से भरे वकीलों का गुस्सा आरोपियों को देखते ही फूट पड़ा और कुछ वकीलों ने उनकी पिटाई कर दी. इस दौरान वहां अफरा-तफरी […]

You May Like