भेरूंदा. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक इटावा के नवीन भवन का लोकार्पण एवं शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। लगभग 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने फीता काटकर किया. इस शाखा से जुड़ी 10 संस्थाओं के 58 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। शाखा के शुभारंभ अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, कृषक बंधु एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नई शाखा किसानों की आर्थिक प्रगति और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी. कार्यक्रम में पूर्व बैंक संचालक रवि मालवीय, जनपद अध्यक्ष मंजू अवध पटेल, भाजपा नेता जीतेन्द्र गोड़, रामभरोस खेरवा, भैरुन्दा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज पटेल, संजय पटेल, दिनेश शर्मा मिश्रीलाल विश्वकर्मा, शक्ति चौहान, वीरसिंह राजपूत, राहुल खदाव आदि उपस्थित रहे.
