दिल्ली पूर्व निगम पार्षद सुरेश चौधरी ने कांग्रेस में शामिल

नयी दिल्ली, 09 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली के पूर्व निगम पार्षद सुरेश चौधरी रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्री चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, आदर्शों और नीतियों सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए श्री चौधरी ने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा, ” दिल्ली के हालात किसी से छिपे नही है और आज हमें एकजुट होकर लोगों का वोट लेकर उनके साथ धोखा करने वाले लोगों के साथ सीधी लड़ाई लड़नी है।”

श्री चौधरी देवली विधानसभा के संगम विहार-ए वार्ड से पूर्व निगम पार्षद हैं। वह 2017 से 2022 के बीच निगम पार्षद रहे हैं।

 

Next Post

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी बहुत खराब बनी रही

Sun Nov 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी खराब रही और शहर धुएं से ढका रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 रहा, जो शनिवार के 366 से थोड़ा ज़्यादा है। […]

You May Like