टीकमगढ़ नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, ठेकेदार पर महिलाओं के पैसे हड़पने का आरोप

टीकमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिलाने के नाम पर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। नगर पालिका क्षेत्र की दो महिला हितग्राहियों ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को लिखित शिकायत देकर ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2021 में बीड़ी मजदूर कॉलोनी में उनके नाम आवास स्वीकृत हुए थे। योजना की राशि उनके खातों में भी पहुंच गई थी। इसके बाद ठेकेदार ललित अहिरवार ने मकान निर्माण कराने का भरोसा दिलाकर पैसे ले लिए, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हें मकान नहीं मिला।

वार्ड क्रमांक 24, नारगुड़ा दरवाजा मोहल्ला निवासी कमला जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 2 लाख रुपये की स्वीकृत राशि में से 1.90 लाख रुपये 14 अप्रैल 2021 को 50 रुपए के स्टांप पेपर पर ठेकेदार ललित अहिरवार को दिए थे। ठेकेदार ने न तो मकान बनवाया और अब पैसे लौटाने से भी इनकार कर रहा है।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे झाड़ू-बर्तन का काम कर अपने परिवार का गुजारा करती हैं और आज भी किराए के मकान में रह रही हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।

Next Post

Bhel के टीजीएम विभाग ने विकसित किया उच्च दक्षता वाला गैंग स्लॉट डाई टूल

Tue Nov 4 , 2025
भोपाल: विनिर्माण उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएचईएल के टूल, गेज एंड मशीन (टीजीएम) विभाग द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख (एचईपी भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मेसर्स अदानी पावर्स […]

You May Like