सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

 

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गन्नई निवासी एक 38 वर्ष का युवक बीते दिन l मोटरसाकिल से फिसल कर गिर गया था। जहां गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में भर्ती कराय गया था। किन्तु उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। वही घटना की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर पहुंचे और मृतक के पजिनों से मिलकर ढाढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी तीनगुड़ी के ग्राम गन्नई निवासी धर्मराज साकेत उम्र 38 वर्ष मोटर साकिल से जा रहे थे कि अचानक मोटरसाकिल फिसल जाने से गिर पड़ा। जहां उसे गंभीर चोटे आने पर स्थानीय लोगों एवं परिजनों के मदद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान धर्मराज की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राजेन्द्र मेश्राम ट्रामा सेन्टर पहुंच मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताते हुये ढाढस बंधाया। साथ ही मौके पर रह कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान जनपद सदस्य राम रामधनी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Next Post

NSDC और रिलायंस फाउंडेशन ने मध्यप्रदेश में "फ्यूचर रेडी स्किल्स" पहल की शुरुआत की

Fri Apr 18 , 2025
  *राज्य के 5 लाख छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण*   *भोपाल:* रिलायंस फाउंडेशन और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने मध्यप्रदेश में “फ्यूचर रेडी स्किल्स” इनिशिएटिव की शुरुआत की। इस महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के 700 कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत 5 लाख से अधिक छात्रों को एडटेक, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे […]

You May Like

मनोरंजन