Bhel के टीजीएम विभाग ने विकसित किया उच्च दक्षता वाला गैंग स्लॉट डाई टूल

भोपाल: विनिर्माण उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएचईएल के टूल, गेज एंड मशीन (टीजीएम) विभाग द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख (एचईपी भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मेसर्स अदानी पावर्स – किर्लोस्कर तथा एनटीपीसी, सिंगरौली जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाओं के लिए विकसित सेगमेंटल स्टेटर पंचिंग (2300 मि.मी. व्यास) हेतु गैंग स्लॉट डाई टूल को वरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (टीजीएम) द्वारा दलीप कुमार पाल, प्रबंधक (प्रेस शॉप) को सौंपा गया।

नव विकसित यह टूल प्रेस शॉप की पंचिंग उत्पादकता को लगभग दोगुना कर देगा और साथ ही पंचिंग प्रक्रिया की सटीकता एवं गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार लाएगा। विशेष रूप से यह टूल स्टेटर कोर में आवश्यक सात प्रकार की पंचिंग एक ही उपकरण से करने में सक्षम है, जो दक्षता और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम में रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर विनिर्माण, कमर्शियल एवं अनुरक्षण), विकास खरे, महाप्रबंधक (ईएम), एस.ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) सहित वरिष्ठ अधिकारी वेद व्रत खरे, मुकेश कुमार मरावी, भूषण लाल वर्मा, सानीलाल टोप्पो, राजेश टोप्पो, योगेश हिंगे तथा टीजीएम विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने विभिन्न परियोजनाओं हेतु आवश्यक टूलिंग की समय पर आपूर्ति और विभाग द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की। उन्होंने इस प्रतिष्ठित थर्मल परियोजना के लिए विकसित महत्वपूर्ण प्रेस टूल के सफल डिज़ाइन एवं निर्माण हेतु टीजीएम टीम को बधाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की।

Next Post

राजधानी में मनाई जाएगी अर्जुन सिंह की जयंती, विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा अर्जुन सिंह अलंकरण

Tue Nov 4 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर 5 नवंबर को राजधानी भोपाल में “अर्जुन सिंह अलंकरण समारोह” का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम रवीन्द्र भवन स्थित रत्नाकाश मंच पर शाम आठ बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सर्वेश्वर संग्रहालय के संस्थापक […]

You May Like

मनोरंजन