
धार, कलेक्टर धार राजीव रंजन मीना के आदेश के परिपालन में एवं परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं निर्धारित से अधिक किराया वसूलने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 26 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न वाहनों से लगभग 51 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धार हृदेश यादव, परिवहन उप निरीक्षक कुमारी दिव्या पाटीदार, सहायक वर्ग-2 मधुकर सिसोदिया एवं उनकी टीम द्वारा यात्री बसों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत धार जिले के दत्तीगांव टोल क्षेत्र में विशेष रूप से यात्री बसों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी एवं निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
———–
