
पांढुरना, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित एसआई की सीधी भर्ती परीक्षा में पांढुरना नगर के देवेश फरकाडे का चयन हुआ है,पांढुरना जिले पहले एसआई बनने तथा इस परीक्षा में देवेश की 22 रैंक आने पर बुधवार को जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ,एसपी प्रकाश परिहार, एएसपी मनकामना प्रसाद,जनपद सीईओ ने इस सफलता पर देवेश को बंधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब हो कि लगभग सात वर्षों बाद मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 में एसआई की सीधी भर्ती परीक्षा के लिए फार्म जमा कराए गए थे,जिसमें मध्य प्रदेश के कौने-कौने से लाखों उम्मीदवारों द्वारा इस परीक्षा के लिए फार्म जमा कर परीक्षा दी थी, बीते दिवस विभाग द्वारा इस परीक्षा के घोषित किए गए परिणाम में पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड निवासी देवेश फरकाडे ने एसआई पुलिस भर्ती परीक्षा में 22 रेंक प्राप्त कर पुलिस विभाग में एसआई के लिए चयनित हुए है।
देवेश फरकाड़े पांढुरना जिले के पहले एसआई बनने पर इनकी इस सफलता पर इनके परिजनों,रिश्तेदार,सहपाठी मित्रों के साथ ही पूरे पांढुरना जिलेवासी अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहें है। बुधवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ,जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार,एसएसपी मनकामना प्रसाद,एसडीओपी बृजेश भार्गव,जनपद सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा देवेश को उसकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
