निर्वस्त्र कर नाबालिग को पीटा, वीडियो किया वायरल

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत मुक्ति धाम के पास तीन बदमाशों ने शराब पीने के लिए एक नाबालिग से तीन सौ रूपए की मांग कर दी जब रूपए नहीं मिले तो वे बौखला गए और किशोर को निर्वस्त्र कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का उन्होंने वीडियो भी बनाया और गुंडई चमकाने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग संजय नगर बागडा दफाई में रहता है। वे सुबह नौ बजे जिलहरी घाट से नहाकर दुर्गानगर कुण्ड तरफ जा रहा था तभी उसे केशू बेन, राजेन्द्र, राकू मुक्ति धाम ग्वारीघाट के पास मिले और तीनो शराब पीने के लिये 300 रूपये मांगने लगे मना करन पर तीनों भडक़ गए और निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने लगे तभी राजन वंशकार ने वहां पडे एक डंडे से उस पर हमला कर दिया। मारपी ट का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद तीनों रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए और बाद में वीडियो को लीक कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपी केशू बेन, राजन वंशकार, राकू वंशकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में 5 कर्मचारी निलंबित, 2 के वेतन काटने के निर्देश

Wed Mar 25 , 2026
राजगढ़: जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार को तीन विभागों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और 2 अन्य […]

You May Like