जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कलचुरी कालीन ऐतिहासिक माता महालक्ष्मी धाम पचमठा मंदिर में माता महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित कर हुई चोरी की वारदात को लेकर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। विरोध में आज अधारताल बंद है। इस दौरान श्रद्धालु एवं नागरिक मौन जुलूस निकाल रहे हैं।काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके माध्यम से घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। विदित हो कि शातिर चोरों की तलाश में थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल समेत सात टीमें गठित की गई है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। वारदात के विरोध में माता महालक्ष्मी धाम समिति के बैनर तले आंदोलन किया जा रहा है।
