ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शाजापुर। बेरछा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई. सूचना मिलने पर बेरछा थाना पुलिस और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. मृतक की पहचान दौलतपुर थाना सोनकच्छ निवासी गोपाल पिता हिम्मत सिंह के रूप में हुई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Next Post

टाउन हॉल होगा गीता भवन के रूप में विकसित, नवीनीकरण कर दिया जाएगा इसे आधुनिक स्वरूप 

Fri Apr 3 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल को गीता भवन के रूप में विकसित करने की दिशा में कवायत तेज हो गई है। इसी क्रम में महापौर विक्रम अहके ने निगम आयुक्त सी.पी. राय के साथ टाउन हॉल निरीक्षण कर आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की. महापौर ने बताया […]

You May Like