Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की ओवरएक्टिंग पर भड़के लोग

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान और ‘मिस ओवरएक्टिंग चापलूस’ बताकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है मामला। 

 बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर हो गई है। शो को शुरू हुई अभी कुछ ही दिन हुआ है लेकिन इसके कुछ कंटेस्टेंट्स जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में आ गए हैं। तान्या मित्तल का नाम इस लिस्ट में शामिल है। तान्या सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल बिग बॉस के घर में उनका रवैया लोगों को कम पसंद आ रहा है। तान्या को बॉस कहलाना पसंद है। वह खुद को राजा बताती हैं और खुद पर घमंड करती हैं कि वह बिना एक्स्पोज़र के बिग बॉस के घर तक पहुंची है। लोगों को उनका यही रवैया अच्छा नहीं लग रहा है।

तान्या मित्तल ने पहले ही दिन अपने बयान और अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुआ है, लेकिन तान्या मित्तल सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ करने में भी लगे हुए हैं।

Next Post

पाकिस्तान में सियासी जंग तेज, इमरान खान ने किया चौंकाने वाला दावा

Thu Aug 28 , 2025
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संरक्षक इमरान खान ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर कड़ा प्रहार किया। इमरान ने मुनीर को […]

You May Like