दिव्यांग बच्चों को त्वरित प्रमाण पत्र के लिए शिविर आज

ग्वालियर. दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हेतु सिविल अस्पताल हजीरा, जिला चिकित्सालय मुरार एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जेएच कैम्पस पर क्षेत्रीय कार्यालयवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। दिनांक 6 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय 12,13, 14,22,08 ,09,10,11 के लिए जिला चिकित्सालय मुरार पर शिविर आयोजित किया जाएगा।

नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर के दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें दिनांक 6 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय 12,13,14,22,08,09,10,11 के लिए जिला चिकित्सालय मुरार पर 10 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 05,06,07,23 के लिए सिविल अस्पताल हजीरा पर एवं दिनांक 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21, 24,25, 15,16, 17,18,19,20 के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र जेएच कैम्पस पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक आयोजित किए जाएगें। दिव्यांग बच्चे शिविर का लाभ अवश्य लें।

Next Post

हजारों बाने, अग्नि झूला, जवारे कलश लेकर निकली माताएं 

Sun Oct 5 , 2025
जबलपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शहर में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राजेश्वरी धूमावती शक्तिपीठ की अधिष्ठात्री देवी माँ बूढ़ी खेरमाई का जवारा चल समारोह रविवार को पूरे वैदिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ निकाला गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित सौरभ दुबे ने बताया […]

You May Like