विक्रांत के बढ़ते कद से आदिवासी नेताओं में बेचैनी

सियासत

झाबुआ के विधायक डॉ विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस की आदिवासी राजनीति में उबाल आ गया है. उमंग सिंघार, हनी बघेल, झूमा सोलंकी, हीरालाल अलावा जैसे विधायक और स्वर्गीय वेस्ता पटेल का परिवार ज्यादा बेचैन दिख रहे हैं! दरअसल, विक्रांत भूरिया के जब से राहुल गांधी के दरबार में नंबर बढ़े हैं, तब से उनके पिता कांतिलाल भूरिया को भी ज्यादा सम्मान मिलने लगा है.

हालांकि पूर्व कद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को एक समय दस जनपथ में सीधे प्रवेश मिलता था, लेकिन लगातार चुनाव हारने के कारण वो हाशिए पर चले गए थे. बहरहाल, हाल में जब नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी झाबुआ दौरे पर पहुंचे तो घोषणा कर डाली कि आप सब कांतिलाल भूरिया को पूर्व केंद्रीय मंत्री न कहें बल्कि भावी केंद्रीय मंत्री बोलें. चौधरी ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी और भूरिया केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे.

हालांकि खुद कांतिलाल भूरिया ने लोकसभा के पिछले चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है. इसके बाद वे चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. अब प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पहुंचे तो कह दिया कि भूरिया कांग्रेस की अगली सरकार में केंद्रीय मंत्री बनेंगे. जाहिर है कि हरीश चौधरी के इस बयान से मालवा और निमाड़ अंचल के कांग्रेसी आदिवासी नेता और बेचैन हो गए हैं.

Next Post

होलिका दहन, आज मनेगी धुलेंडी

Fri Mar 14 , 2025
इंदौर: गुरुवार रात शहर के विभिन्न इलाकों में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया. होलिका को आकर्षक रूप से सजाया गया था. इसके साथ ही विशेष आयोजन भी किए. शहरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया. शुक्रवार को धुलेंडी मनाई जाएगी.शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के […]

You May Like