दो दिवसीय होगा मधुकर समारोह, तैयारी पूर्ण

दतिया: सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं संगीतज्ञ पंडित महेश मिश्र मधुकर की स्मृति के अवसर पर अयोजित किए जाने वाला समारोह इस वर्ष दो दिवसीय मधुकर समारोह के रूप में आयोजित होगा जिसमें अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन तथा मधुकर सम्मान अलंकरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक मधुकर भवन बड़े बहादुर की हवेली पर हुई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्य डॉ. लखनलाल सोनी ने की। कार्यक्रम के संरक्षक विनोद मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मधुकर सम्मान समारोह का आयोजन इंटेक दतिया चैप्टर, मधुकर शोध संस्थान दतिया एवं संगीत गुरुकुल दतिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्तर के कला साधक अपना प्रस्तुती देने आमंत्रित किए गए हैं। डॉ. अनिता बुंदेला को इस वर्ष का संयोजक बनाया गया है। बैठक में राधावल्लभ मिश्र, मनीराम शर्मा, ऋषिराज मिश्र, हरनाम कुशवाह, किरण सीपी सिंह, सतीश उदैनिया, नारायण सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Next Post

मूंग-उड़द की खरीदी नहीं हो रही, खाद का संकट

Mon Aug 4 , 2025
भोपाल: किसान कांग्रेस ने आज कहा मध्यप्रदेश सरकार ने मूंग-उड़द उपार्जन नीति के तहत एमएसपी पर फसल खरीद का वादा किया था, पर 24 जुलाई को अचानक पंजीयन बंद कर दिया गया। 31 जुलाई को मात्र एक दिन के लिए स्लॉट खोले गए, जिससे किसान कांग्रेस ने कालाबाजारी का आरोप […]

You May Like