मूंग-उड़द की खरीदी नहीं हो रही, खाद का संकट

भोपाल: किसान कांग्रेस ने आज कहा मध्यप्रदेश सरकार ने मूंग-उड़द उपार्जन नीति के तहत एमएसपी पर फसल खरीद का वादा किया था, पर 24 जुलाई को अचानक पंजीयन बंद कर दिया गया। 31 जुलाई को मात्र एक दिन के लिए स्लॉट खोले गए, जिससे किसान कांग्रेस ने कालाबाजारी का आरोप लगाया। मंडियों में मूंग के दाम गिर गए और किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हो गए।

इसी बीच खाद संकट भी गहरा गया है। सरकारी गोदामों में खाद नहीं, जबकि निजी दुकानों पर ऊँचे दामों में मिल रही है। किसान कांग्रेस मप्र के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर इसे सुनियोजित लूट बताया और चेतावनी दी कि यदि खरीदी और खाद संकट पर समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन करेंगे।

Next Post

अतिवृष्टि से निपटने सरकार मुस्तैद, 3628 लोगों का रेस्क्यू

Mon Aug 4 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक राज्य में 432 बचाव अभियानों के माध्यम से 3628 लोगों को […]

You May Like