खेत में बिजली करंट फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रेत के खेल में पर्दा डालने का सरई पुलिस का प्रयास

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 9 जनवरी। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़िया निवासी राजकमल पाण्डेय की दिन मंगलवार एवं बुधवार की रात बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। आरोप था कि खेत में जंगली जानवर सुअरो को मारने के लिए करंट फैलाया था। जिसके चपेट में राजकमल आ गये। यह भी चर्चा है कि पुलिस अधिकारी उक्त मामले में लीपापोती कर कहानी गढ़ने में सफल हो गये।

वही खेत में करंट फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार राजकमल पाण्डेय 8 जनवरी की रात गाय छुट गई थी। उसी ढूंढ़ने शिवगढ़ तरफ गये थे। जहां उन्हें बिजली करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर खेत में बिजली करंट फैलाने वाले जयसिंह पिता मोहर सिंह गोड़ उम्र 50 वर्ष, फकीर सिंह पिता रामप्यारे सिंह गोड़ उम्र 55 वर्ष, बलदेव सिंह पिता स्व. अनरूद्ध सिंह गोड़ उम्र 34 वर्ष सभी निवासी शिवगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस यहां अपनी भेद छुपाने में लगी रही। चर्चाएं हैं कि गाय वजह नही है, बल्कि रेत का अवैध कारोबार राजकमल के मौत का असली कारण है। अवैध रेत के कारोबार को जिले के अधिकारी भी अंकुश नही लगा पा रहे हैं। जिसके चलते आये दिन ऐसी घटनाएं घट रही हैं। प्रबुद्धजनों का कहना है कि नवागत पुलिस अधीक्षक से अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीदे थे। लेकिन अभी तक वे उस पर खड़ा नही उतर पाएं हैं। उसके पीछे एक नही अनेक कारण गिनाएं जा रहे हैं। जहां इन दिनों जिले में चर्चाओं का विषय भी बन गया है।

Next Post

जब बच्चे पढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा: रामनिवास

Thu Jan 9 , 2025
सिंगरौली विधायक ने शासकीय हाई स्कूल हर्रहवा में बच्चो को वितरित किया साईकल नवभारत न्यूज सिंगरौली 9 जनवरी। बच्चे देश के भविष्य हैं। जब बच्चे पढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। उक्त बाते सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज दिन गुरूवार को बैढ़न विकास खण्ड के शासकीय हाई स्कूल हर्रहवा में […]

You May Like