दमोह में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

दमोह: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में दमोह सहित प्रदेश भर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जनपद पंचायत व नगरपालिका परिषद दमोह द्वारा आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए और उनका मौके पर ही निराकरण किया गया.शिविर में लाभ वितरण, शिकायतों का त्वरित समाधान और विभागीय सेवाओं का एकीकृत लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया।

बड़ी संख्या में हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल,जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, जपं अध्यक्ष रंजीता प्रीति राजू कमल ठाकुर, नर्मदा एकता सिंह, गोपाल पटेल, महेश पटेल, मनीष तिवारी, राघवेंद्र सिंह, गोलू अमित जैन, संदीप शर्मा, देवकीनंदन पटेल, राजेंद्र सिंह लोधी, सीएमओ, सीईओ हलधर मिश्रा सहित तहसीलदार रॉबिन जैन, पारूल चौधरी और समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हैं।

Next Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर आयोजित हुई सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के आज बलिदान दिवस पर नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई। शहर के गणमान्य नागरिकों […]

You May Like