ग्वालियर: अक्षय तृतीय के अवसर पर आज 30 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव का आयोजन मप्र सनाढ्य सभा व सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुरामेशवर मंदिर सनाढ्य भवन रामकुई पर आयोजित किया जा रहा है। सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन, महाअभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समाज के वरिष्ठ एवं समस्त अध्यक्ष उपवर्ग व संगठन के द्वारा किया गया।
सर्व ब्राह्मण महासंघ के महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने बताया कि प्रात:11.30 बजे भगवान परशुराम की महाआरती 101 दीपक से द्वारा होगी। इसके पश्चात संत एवं अतिथियों का सम्मान व आशीष बचन उपरांत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन होगा।इस अवसर पर संत रामदास महाराज ददरुआ धाम, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज हनुमान सत्संग धाम, महामंडलेश्वर रमेशलाल महाराज, रामसेवक दास गंगादास की बड़ी शाला, ढोली बुआ महाराज, डॉ अरविंद शुक्ला कुलपति कृषि विश्वविद्यालय, डॉ श्रीमती स्मिता शहस्त्रबुद्धे कुलपति संगीत विश्वविद्यालय, किशन मुदगल, इंजी एसके शर्मा, इंजी राजेश नायक, विजय कबजू, रवि आनंद गौड़ आदि उपस्थित रहेंगे।
