
मुलताई। गर्मी की आहट के साथ आगजनी की घटनाए भी बढ़ने लगती है।शनिवार की नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में तीन स्थानो पर आग लगने की सूचना पर मुलताई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड नें मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बताया जाता है नगर में पारेगांव रोड पर किसान बुधराव सूर्यवंशी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड सहित टीम मौक़े पर पहुंची आग पर काबू पाया। वही आगजनी की दूसरी घटना हरनाखेड़ी के सहदेव बोरबन के खेत में हुई, यहां पर आग लगने से गेंहू की फसल और पशु चारा जल गया। नगरपालिका की फायर टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर आग बुझाई।जबकि तीसरी घटना ग्राम हेटीखापा की है। ग्राम में किसान पुष्पेंद्र तोमर के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से खेत में खड़ी गेंहू की फसल और खलियान में रखा पशु चारा जलकर राख़ हो गया। आग बुझाने में फायर कर्मचारी राकेश बारंगे, विजय बड़घरे, गिरिश पिपले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
