दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने पिया कीटनाशक 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडिया बाईपास में हत्या के बाद सूखी नहर में फेंकी गई महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली गई है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। महिला के प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे ने कीटनाशक पी लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्तीकराया गया है।

विदित हो कि पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडिया बाईपास में हत्या के बाद सूखी नहर में महिला की लाश फेंक दी थी। मृतिका सुलोचना धुर्वे पति श्याम धुर्वे निवासी हाड़ापानी कुण्डम की 10 जनवरी को पनागर बाजार जाने के घर से निकली थी लेकिन वापिस नहीं लौटी थी। 12 जनवरी को उसकी लाश मिली थी

ऐसे लगा सुराग

श्रीमति सुलोचना धुर्वे 10 जनवरी को पनागर बाजार हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ पनागर बाजार में घूम रही थी एवं हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ ही पीले रंग के आटो में बैठकर ग्राम नयागांव में शाम लगभग 6 बजे उतरी थी जिसके बाद सुलोचना धुर्वे किसी को दिखायी नहीं दी है।

शराब, मुर्गा पार्टी कर दोस्त ने जबरन किया रेप-

पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बताया कि 12 फरवरी को हरि उर्फ मुकेश परस्ते को पुलिस ने अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि मुकेश परस्ते के दोस्त मोनू उर्फ महेश मार्काे के साथ सुलोचना धुर्वे के अवैध सम्बंध थे और मोनू उर्फ महेश मार्काे के कहने पर 10 जनवरी को पनागर से शराब एवं मुर्गा खरीदकर सुलोचना धुर्वे को लेकर अपने खेत मालिक लखन पटेल के खेत में बने पम्प हाऊस के कमरे पर लेकर गया था जहॉ हरि उर्फ मुकेश ने सुलोचना धुर्वे से शारीरिक सम्बंध बनाने की बात कही जिस पर सुलोचना धुर्वे के द्वारा मना कर दिया गया था कुछ समय बाद दोस्त मोनू उर्फ महेश भी पम्प हाऊस के बने हुए कमरे में आया और उनके द्वारा मुर्गा पार्टी की गयी शराब का सेवन किया गया । मोनू उर्फ महेश के द्वारा कमरे में सुलोचना धुर्वे के साथ शारीरिक सम्बंध बनाए गए मोनू उर्फ महेश के शारीरिक सम्बंध बनाने के बाद हरि उर्फ मुकेश के द्वारा सुलोचना धुर्वे से जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए गए।

गला दबाया, नहर में फेंकी लाश

जांच में पाया गया कि शारीरिक सम्बंध बनने के बाद सुलोचना धुर्वे के द्वारा यह कहने पर कि तुमने मेरे साथ गलत काम किया है इसकी जानकारी मैं अपने परिवारजनों व पुलिस को दूंगी तो दोनों भयभीत हो गये तथा पकड़े जाने के डर से तत्काल हरि उर्फ मुकेश के द्वारा श्रीमति सुलोचना का गला दबाया गया और मोनू उर्फ महेश के द्वारा सुलोचना के दोनों हाथ पकड़े गये सुलोचना के छटपटाने पर मोनू उर्फ महेश के द्वारा श्रीमति सुलोचना के गले को पैर से दबाने पर श्रीमति सुलोचना की मौत हो गयी, पकड़े जाने के डर से लाश छुपाने के उद्देश्य से दोनों नेे घटना स्थल से कुछ दूरी पर ग्राम मुड़िया की सूखी नहर शव को फेंक दिया तथा काले रंग का बैंग एवं साड़ी, चप्पल चुल्हें में जला दिये।

पुलिस को आता देख खाया जहर, थाने में बिगड़ी तबीयत

प्रकरण का अन्य आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्काे की तलाश करते हुये थाना लाए जाने के दौरान थाना में मोनू उर्फ महेश मार्को उल्टी करने लगा जिसे तत्काल सीएचसी पनागर ले जाया गया था जहां पर डायूटी डॉक्टर के द्वारा पूछताछ करने पर मोनू उर्फ महेश मार्काे के द्वारा बताया गया कि पुलिस को घर की ओर आता हुआ देखकर पकड़े जाने के डर से घर में रखी हुई खेत में चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा पी लिया था।

Next Post

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम इमलई निवासी अजय चौधरी 23 वर्ष, बीती 10 फरवरी 2026 की दोपहर […]

You May Like