बीएचईएल भोपाल में ध्वजारोहण के साथ बीएचईएल दिवस का आयोजन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में बुधवार को हाइड्रो लैब परिसर में बीएचईएल ध्वज फहराकर बीएचईएल दिवस का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ के प्रतिनिधि, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने कहा कि बीएचईएल ने अपनी उत्कृष्ट इंजीनियरिंग क्षमता, अनुभवी मानव संसाधन और मजबूत व्यावसायिक मूल्यों के कारण औद्योगिक क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने औद्योगिक सौहार्द और टीमवर्क के क्षेत्र में भोपाल इकाई की सराहना करते हुए कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे समर्पण और समयबद्ध उत्कृष्टता के साथ कार्य कर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बीएचईएल दिवस की शपथ भी दिलाई।

महाप्रबंधक टी. यू. सिंह ने इसे नववर्ष और बीएचईएल दिवस का दोहरा उत्सव बताते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम के पश्चात उपाध्याय ने कारखाने के विभिन्न ब्लॉकों, कार्यालयों, नगर प्रशासन एवं कस्तूरबा अस्पताल का भ्रमण कर कर्मचारियों और चिकित्सा कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

विजन 2047 विकसित भारत के लिए मिशन मोड में कार्ययोजना बनाओ: सीएस अनुराग जैन

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार ‘विजन 2047 विकसित भारत’ में मध्यप्रदेश के योगदान के दृष्टिगत कार्य-योजना बनाकर योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने “ईज आफॅ लिविंग” और “ईज ऑफ डूइंग […]

You May Like