काम्या पंजाबी ने रिती तिवारी की परफॉर्मेंस पर कसा तंज, शो को लेकर भी सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

मुंबई, बिग बॉस 20 को लेकर काम्या पंजाबी ने अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने शो में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के बार-बार जिक्र पर सवाल उठाते हुए मौजूदा सीजन को बोरिंग बताया।

‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में होने वाले टास्क, कंटेस्टेंट्स के बीच की बहस और घर के अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी राय शेयर कर रहे हैं। सीजन की शुरुआत में जहां कुछ दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स और शो के कंटेंट को लेकर निराशा जताई थी, वहीं अब जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ती नजर आ रही है।

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मौजूदा सीजन को लेकर अपनी राय जाहिर की है। काम्या पंजाबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शो में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के बार-बार जिक्र किए जाने पर सवाल उठाया। आखिर पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में इतनी बार क्यों बात की जा रही है। काम्या ने अपनी पोस्ट में शो को एंटरटेनिंग न बताते हुए इसे ‘बोरिंग’ भी कहा।

रिती तिवारी के रैप पर कसा तंज
काम्या ने हाल ही में हुए डिस बैटल टास्क को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस टास्क में रिती तिवारी ने रैप के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की थी। रिती की परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए काम्या ने तंज कसा। उन्होंने लिखा कि रिती तिवारी जो कर रही थीं, उसे रैप कहा जाए या ऐसा लग रहा था जैसे कोई गाना पढ़कर सुना रहा हो। काम्या की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब डिस बैटल टास्क के दौरान उदीती सिंह को लेकर रिती की कही बातों पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा देखने को मिली।

काम्या पंजाबी की राय पर बंटे दर्शक
काम्या पंजाबी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ दर्शकों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि पुराने सीजन ज्यादा वास्तविक लगते थे और वे आज भी काम्या वाले सीजन को देखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उनकी राय से सहमत नहीं दिखे। एक यूजर ने कहा कि मौजूदा सीजन बोरिंग नहीं है। इस तरह ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों के साथ-साथ शो के पुराने कंटेस्टेंट्स की राय भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनी हुई है।

Next Post

जवाहर टेकरी पर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Sat Sep 26 , 2026
इंदौर: नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. निगम द्वारा शहर में सौ से ज्यादा स्थानों पर गणेश प्रतिमा इकट्ठा करने के केंद्र बनाए गए हैं. उक्त केंद्रों से प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी पर व्यवस्थित तरीके से विसर्जन किया जा रहा है.शहर में […]

You May Like