जवाहर टेकरी पर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

इंदौर: नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. निगम द्वारा शहर में सौ से ज्यादा स्थानों पर गणेश प्रतिमा इकट्ठा करने के केंद्र बनाए गए हैं. उक्त केंद्रों से प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी पर व्यवस्थित तरीके से विसर्जन किया जा रहा है.शहर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होने के साथ 12 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो गया. आज रात भर गणेश विसर्जन चल समारोह में झांकियां निकलेगी.

निगम द्वारा इंदौर शहर में 100 से अधिक स्थानों से गणेश प्रतिमा एकत्रित की गई. गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जवाहर टेकरी पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक परंपराओं के तहत प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया जा रहा है. निगम सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्रित की जा रही प्रतिमाओं का आज सुबह जवाहर टेकरी स्थित विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ विसर्जन शुरू किया गया.

जवाहर टेकरी पर निगम ने हाइड्रोलिक मशीन से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर ने पूजा कर भगवान गणेश से शहर की सुख-समृद्धि, शांति कामना की. इसके पश्चात प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की गई. प्रतिमा विसर्जन के दौरान एमआईसी अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, आशीष सिंह, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित है। प्रतिमाओं का विसर्जन आज भी किया जाएगा

Next Post

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 में अजय देवगन की मस्ती, जयदीप अहलावत करेंगे डांस तो सुनील ग्रोवर करेंगे मिमिक्री

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ का प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा। पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत नजर आएंगे। कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन के […]

You May Like