महिला अधिवक्ताओं ने पालना घर के लिए उठाई आवाज

 

स्टेट बार वाइस चेयरमैन व कोषाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

 

जबलपुर। हाईकोर्ट और जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर में पैरवी करने वाली महिला अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एमपी स्टेट बार काउंसिल पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए स्टेट बार के वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने पालनघर की सुविधा की दिशा में प्रयास किए जाने की मांग की गई। दोनों ने भरोसा दिलाया कि इस सिलसिले में मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी ने चर्चा की जायेगी। जिन महिला अधिवक्ताओं के बच्चे छोटे हैं, वे पालनाघर में रहेंगे तो वे अपेक्षाकृत अधिक सहूलियत से पैरवी का कार्य कर सकेंगी। सैनी ने बताया कि वे इस सिलसिले में पूर्व में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अवस्थी ने विमर्श कर चुके हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि शीघ्र ही मांग पूरी होगी।

Next Post

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर साय ने सुरक्षा बलाें को दी बधाई

Mon Mar 17 , 2025
रायपुर, 17 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। श्री साय ने सोमवार को बयान जारी करते हुए […]

You May Like