ग्वालियर: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रह चुके कैलाप्रसाद उपाध्याय का बुधवार को निधन हो गया। 80 वर्षीय स्व.उपाध्याय कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को रात्रि 8:30 बजे के करीब एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. उपाध्याय की अंतिम यात्रा उनके निवास व्यापार मेला ग्वालियर के समीप 20-ए विवेक नगर से गुरुवार को सुबह 11 बजे मुरार मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। स्व. उपाध्याय के दो भाई विश्व हिंदू परिषद जयपुर क्षेत्र के मंत्री सुरेश उपाध्याय, वासुदेव उपाध्याय सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
