काठमांडू 25 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी नेपाल में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन के चट्टान से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गये।
ज़िला पुलिस के प्रवक्ता हरि प्रसाद पुन ने बताया कि रुकुम पश्चिम जिले में शुक्रवार शाम 17 लोगों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिर गया। इससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि 10 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
