सीहोर. 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है.
बुधवार को जिले में तिरंगा प्रेरित कला एवं तिरंगा प्रदर्शनी सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गई. इसी प्रकार 7 अगस्त को ग्राम पंचायत एवं संस्था स्तर पर तिरंगा रंगोल, तिरंगा राखी निर्माण तिरंगा बुनाई आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 8 अगस्त को तिरंगा प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट, सैन्यबलों के जवान एवं पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि आयोजित किए जाएंगे. 11 अगस्त को तिरंगा फहराना, तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, 12 अगस्त को तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, 13 अगस्त को मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान और 14 अगस्त को घर, संस्था, कार्यालय पर ध्वज फहराना एवं सेल्फी अपलोड करना आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
अभियान में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इस दौरान सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान वॉश परिसंपत्तियों की सफाई, जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी. 15 अगस्त को अमृत सरोवर सार्वजनिक स्थानों सहित प्रमुख वॉश अवसंरचना स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह होगा.
