
शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का खुलासा हो गया है। यह कार्यवाही राज्य साइबर सेल की टीम द्वारा डीएसपी नीला मारोठ के नेतृत्व में की गई थी। यहां पर एडवाइजरी के नाम पर धोखाधड़ी का केंद्र चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने यहां पर काम करने वाले कुल 19 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 13 युवती और छह युवक शामिल है। कार्यवाही का नेतृत्व कर रही डीसीपी लीना मारोठ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई थी। खास बात यह है कि शहर में धोखाधड़ी का इतना बड़ा कारनामा हो रहा था और स्थानीय पुलिस इससे अनजान थी। राज्य साइबर सेल पुलिस की टीम ने यहां आकर बड़ी कार्यवाही की।
