अमेरिका में हुआ भयानक प्लेन हादसा

अमेरिका के फोर्ट मॉर्गन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास दो छोटे विमान हवा में आपस में भिड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

अमेरिका में एक और विमान हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोलोराडो के फोर्ट मॉर्गन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमान आपस में टकरा गए। टक्कर के तुरंत बाद दोनों विमानों में आग भड़क उठी और वे जमीन पर गिर गए। इनमें से एक विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि दूसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे में लगभग 3 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इस घटना की पुष्टि मॉर्गन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने की है।

Next Post

आस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को बनाया गया निशाना, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने नव-नाजी आंदोलन की निंदा की

Mon Sep 1 , 2025
कैनबरा, (वार्ता) आस्ट्रेलिया में भी भारत विरोधी बयार बहने की खबर आ रही है। वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों को आस्ट्रेलिया के लिए खतरा बताया जा रहा है और उसके खिलाफ नव-नाजी, नस्लवादी किस्म का आंदोलन चलाया जा रहा है। हालांकि आस्ट्रेलिया की सरकार ने नव-नाजी ‘मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया’ […]

You May Like

मनोरंजन