बगदाद, 12 अगस्त (वार्ता) भीषण सूखे और पड़ोसी देशों के जल स्त्रोतों से पानी की कम आवक के कारण इराक में पानी की भयंकर किल्लत हो गयी है।
कृषि मंत्रालय के सलाहकार महदी दमाद ने बताया “प्रांतों तक पीने का पानी न पहुँच पाना और भूजल भंडार का कम होना एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। वर्ष 2019 में, बारिश की वजह से भूजल भंडार 65 अरब घन मीटर तक पहुँच गया था… अब पड़ोसी देशों ईरान और तुर्की के जल स्त्रोतों से पानी की आवक बेहद कम है और बारिश भी बहुत कम हो रही है।”
उन्होंने कहा कि इराक को अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत के लिए एक साथर्क समूह बनाने की ज़रूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि देश में पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि इस संकट का कारण केवल जलवायु परिवर्तन ही नहीं हैं बल्कि तुर्की और ईरान द्वारा टिगरिस और यूफ्रेट्स नदियों पर बनाए गए बांध भी हैं जिनसे ऊपरी क्षेत्रों में पानी को रोक दिया जाता है।
