सुपरवाइजऱ पर पैसे वसूलने के आरोप के बाद HO को हटाया

भोपाल। नगर निगम के दो सुपरवाइजरों पर पैसे वसूलने के आरोप लगे है, जिसमे पैसे लेते हुए उनक वीडियो वाइरल हुआ है. जिसमे भोपाल जोन 7 का एएचओ कार्यालय का सुपरवाइजऱ वार्ड 31 का दरोगा और एक अन्य कर्मचारी रिटायर्ड कर्मी भगवान से पैसे लेने का आरोप लगा है जिस पर कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने एचओ को हटाने के निर्देश दिए हैं इससे पूर्व भी उन कर्मचारियों पर पैसे वसूलने और शराब की मांग करने के आरोप लगे है, इस मामले के बाद एड़ी चौहान ने एचओ को पत्र लिख कर सफाई मांगी है, इस पर HO का कहना है की उनके पास इस विषय में कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. वाइरल वीडियो पर संभवना जताई गई है कि पैसे का लेनदेन हुआ है वह हर महीने की वसूली का है। निगम के स्वास्थ्य अमले के सूत्रों की मानें तो यह पैसा बिना काम के अटेंडेंस के एवज में वसूला जाता है या फिर फील्ड में स्पॉट फाइन की कार्रवाई नहीं करने के एवज में की जाने वाली वसूली का हिस्सा हो सकता है।

Next Post

धूप-लू में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच की पहल

Tue May 6 , 2025
भोपाल। चुनौतीपूर्ण गर्मी के मौसम में भी यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। सड़कों पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और असहनीय गर्मी के बीच ये पुलिसकर्मी दिन-रात यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। कठिन परिस्थिति में उनके स्वास्थ्य पर पडऩे वाला […]

You May Like