भोपाल। चुनौतीपूर्ण गर्मी के मौसम में भी यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। सड़कों पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और असहनीय गर्मी के बीच ये पुलिसकर्मी दिन-रात यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। कठिन परिस्थिति में उनके स्वास्थ्य पर पडऩे वाला प्रतिकूल प्रभाव भी चिंता का विषय है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच घंटों तक सड़कों पर खड़े रहकर ड्यूटी करना यातायात पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। शरीर में पानी की कमी, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उन्हें आसानी से घेर सकती हैं। धूल, धुएं और प्रदूषण के बीच काम करने से श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने यातायात पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य शिविरों में पुलिसकर्मियों के नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसमें उनके रक्तचाप, हृदय गति, तापमान और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की जांच शामिल होगी।
इनका कहना है

नियमित रूप से सभी यातायात कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन होता है, गर्मी का मौसम शुरू होने के पहले भी शिविर का आयोजन हुआ था. इसके साथ ही सभी यातयात कर्मियों को सख्त निर्देश दिए है की दोपहर के समय अधिक तापमान में किसी पेड़ या छाव में खड़े होकर कार्य करना।
संजय सिंह , डीसीपी यातायात, भोपाल
