16 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता

ग्वालियर: एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई। घटना चीनोर इलाके की है। पांच दिन तक खोजबीन करने के बाद भी परिजनों को जब बिटिया का कुछ पता नहीं लगा, तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की, जिनके द्वारा सोशल मीडिया फ्रेंड पर अपनी बिटिया को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का शक जताया है। जिस पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर लापता किशोरी व संदेही की तलाश शुरू कर दी है।

चीनोर में रहने वाली महिला ने चीनोर थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी 16 वर्षीय बिटिया किसी को बताए बिना अचानक घर से गायब हो गई। जब काफी देर तक वह नजर नहीं आई, तो उन्होंने आस-पड़ोस सहित सभी परिचितों व रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। पांच दिन तक उसे तलाशने के बाद वह थाने आई है। महिला के मुताबिक उसकी बिटिया की दोनाई (मुरैना) निवासी युवक से कुछ समय पूर्व इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी जो अक्सर उससे बात किया करती थी।

Next Post

दशहरा मैदान में अवैध वसूली का विवाद, दुकानदारों में रोष

Sat Oct 25 , 2025
गुना: दिवाली की रौनक खत्म होते ही शहर के दशहरा मैदान में स्थापित आतिशबाजी बाजार में अवैध वसूली के आरोपों ने खलबली मचा दी है। सैकड़ों दुकानदारों ने साल भर की मेहनत के बाद बाजार में दुकानें लगाईं, लेकिन उनका कहना है कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने निजी […]

You May Like