बैहर के 2 गांवों में दूषित पानी से 1 महीने में 6 आदिवासी बच्चों की मौत

बालाघाट,बैहर विधानसभा क्षेत्र के बोन्दरी और कुंडेकशा गांव में दूषित पानी पीने और अन्य बीमारियों के कारण एक माह के भीतर 6 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। वहीं बीमार बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

 

पिछले 5 दिनों में जिला चिकित्सालय बालाघाट में 47 बच्चों को भर्ती किया गया था, जिनमें से आज तक 41 बच्चे यहां उपचाररत हैं।

 

*पूर्व सांसद ने लिया बच्चों का हाल*

शनिवार को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बैहर क्षेत्र से आए बीमार बच्चों से मिलकर उनका स्वास्थ्य जाना और बीमारी की जानकारी ली।

 

ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बताया कि गांवों में आज भी लोग गंदे नाले का पानी पीने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।

 

*सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल*

पूर्व सांसद मुंजारे ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र के 6 बच्चों की एक माह में मौत और 47 बच्चों का अस्पताल में भर्ती होना यह साबित करता है कि सरकार बैगा आदिवासियों को संरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शून्य है।

 

उन्होंने कहा, “विकास के दावे करने वाली सरकार अब कहां है?” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बीमार बच्चों के इलाज और स्वास्थ्य के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।

 

पूर्व सांसद ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी और उपस्थित डॉक्टरों से भी बच्चों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और उन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Next Post

व्यापमं के महाघोटाले का खामियाजा करोड़ों युवा भुगत रहे हैं :अजय सिंह

Sat Aug 8 , 2026
सीधी।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूरे देश में पेपर लीक की जो स्थिति बनी है, उसकी पटकथा मध्यप्रदेश में पहले ही लिख दी गई थी। शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुआ ‘व्यापमं घोटाला’ सबसे पहला और संगठित परीक्षा घोटाला था। उन्होंने कहा कि देश में लगातार […]

You May Like