
बेगूसराय। बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे।
बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड और सिंहौल क्षेत्र में गंगा और बूढ़ी गंडक का पानी घरों और खेतों में घुस चुका है। सोनू अपनी टीम के साथ मटिहानी दियारा, रामदीरी गांव और सीहमा के सीमा पठला टोल पहुंचे, जहां अब भी कई फीट पानी भरा है। उन्होंने परिवारों से बात कर सैकड़ों परिवारों में राशन, तिरपाल, दवाइयां और राहत सामग्री बांटी।
*बोले- मुश्किल में बिहार के साथ हूं*
सोनू भावुक नजर आए और कहा कि बिहार उनके घर जैसा है, यहां के लोग परिवार का हिस्सा हैं। जब भी परेशानी होगी, आना कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से हर साल आने वाली बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की उम्मीद जताई।
*सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात*
ग्राउंड जीरो के बाद सोनू पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बाढ़ और राहत कार्यों पर चर्चा की। सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनकी जनसेवा की सराहना की।
