दरगवां गांव में कुएं में डूबने से किशोरी की मौत

शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम दरगवां में कुएं से पानी भरते समय पैर फिसल जाने से एक किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजली (14) पुत्री गोपाल जाटव निवासी ग्राम दरगवां थाना तेंदुआ गांव के कुएं से पानी भरने गई ​थी।

अचानक अंजली को संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में गिर गई। सूचना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर ​निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सावन पूर्णिमा पर बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Sat Aug 9 , 2025
दमोह: श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में सावन माह की पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन व पूजन-अर्चन किए। मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के […]

You May Like