विजय माल्या ने आरसीबी के नये मालिकों को दी बधाई

नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व मालिक विजय माल्या ने फ्रेंचाइजी के नए मालिकों को इस मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माल्या ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में इस फ्रेंचाइज से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तब कई लोगों ने उनका मजाक उडाया था और उनके निवेश को केवल एक ‘वैनिटी प्रोजेक्ट’ बताकर उसकी आलोचना की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निवेश के पीछे का मुख्य उद्देश्य रॉयल चैलेंज ब्रांड का निर्माण करना था, जिसके कारण उन्होंने फ्रेंचाइजी का नाम आरसीबी रखा।
माल्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 450 करोड़ रुपये के निवेश को 16,500 करोड़ रुपये तक बढ़ते देखना बेहद संतोषजनक है। उन्होंने यह भी साझा किया कि आरसीबी हमेशा उनके डीएनए का हिस्सा रहेगी, जिसमें युवा विराट कोहली को चुनने जैसी अमिट यादें शामिल हैं, जो अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

आरसीबी के पूर्व मालिक ने अपने संदेश में उन सभी आरसीबी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया जो उनके कार्यकाल के दौरान और उसके बाद टीम से जुड़े। उन्होंने प्रशंसकों से ‘बेंगलुरु के शेर’ आरसीबी का समर्थन जारी रखने का आग्रह किया। हाल ही में आरसीबी को एक कंसोर्टियम ने लगभग 16,500 करोड़ में खरीदा है, जिससे यह दुनिया के सबसे महंगी फ्रेंचाइज खरीद में से एक बन गया है। इस कंसोर्टियम में आदित्य बिरला समूह, टाईम्स ऑफ इंडिया समूह के साथ अन्य भी शामिल हैं।

Next Post

खेत विवाद में चाचा की हत्या, भतीजा-बहू पर केस दर्ज

Thu Mar 26 , 2026
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल गांव में खेत के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने ही चाचा के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल चाचा की उपचार के दौरान […]

You May Like