मवेशियों का निवाला बन रहे डिवाइडर के पेड़- पौधे

जबलपुर: शहर के दमोहनाका से दीनदयाल चौक मार्ग पर सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर पर पौधा रोपण कार्य किया गया है, जहां शेष जगह बची है, वहां पर भी कार्य जारी है। एक ओर तेज भीषण गर्मी में पौधे झुलसने की संभावना बनी हुई है, जिनको बचाने की जद्दोजहद में टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं पूरी सड़क पर मवेशियों का राज होने से इन पौधों का भविष्य अनिश्चित दिखाई दे रहा।

ये मवेशी खुलेआम एक ओर इन पौधों को निवाला बना रहे हैं क्योंकि इनकी सुरक्षा के किसी प्रकार के इंतेज़ाम नहीं किए गए है। वही दूसरी ओर डिवाइडर की ऊंचाई कम होने से समूचे मार्ग पर मवेशी उसके ऊपर चढ़कर घूमते हैं साथ ही वही पर बैठे भी रहते हैं। जिससे चलते पौधे रौंदे जा रहे हैं। यहां किसी भी प्रकार की पौधों की टेंपरेरी फेंसिंग भी मौके पर नहीं है। शहर को हरा भरा सुंदर बनाने के प्रयास बहुत अच्छे हैं, परंतु इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय होना चाहिए।

Next Post

रेलवे ने शुरू किया एफओबी को हटाने का कार्य

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल को अब रेलवे अलग करने लगा है। ये पुल के हट जाने से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य को भी गति मिल सकेगी। हालाकि अभी रिडेवलपमेंट कार्य हेतु टेंडर होना बाक़ी है। जानकारी अनुसार प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर से 6 […]

You May Like