भिंड, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड शहर के राजहोली और ऊमरी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के राजहोली निवासी मनोज वर्मा (35) ने कल देर शाम अपने कमरे में फांसी लगा ली।घटना के दौरान मनोज की पत्नी बच्चों को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। वापस लौटने पर जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह अन्य परिजनों के साथ मनोज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर भिंड जिले के ऊमरी के पुलावली गांव में अवधेश मिश्रा निवासी खुर्द निवारी इटावा (उत्तरप्रदेश) ने कल जामुन के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अवधेश पुलावली गांव में अपनी पत्नी को लेने आया था। पत्नी को लेकर वह घर वापस आकर घर के बाहर गया और फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
लूट के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
Wed Jan 1 , 2025
पन्ना, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में एक महिला के साथ लूट के मामले में पुलिस ने चार नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों को छह घण्टे के भीतर […]

You May Like
-
2 months ago
बाढ़ राहत कार्य जारी
-
3 weeks ago
खटखरी में दिवाल ढही, दो किशोरियां गंभीर
-
7 months ago
निर्वस्त्र कर नाबालिग को पीटा, वीडियो किया वायरल
-
1 year ago
स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई पूरी
