न्यायालय कर्मचारी अध्यक्ष दीपक सोनी 94 वोट से विजयी 

नवभारत न्यूज

दमोह. म.प्र. न्याायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह में आयोजित चुनाव अंतर्गत दीपक सोनी को कुल 126 वोट प्राप्त हुये, जबकि प्रतिद्वंद्वी वर्तमान कर्मचारी अनिल स्वामी को 32 वोट हासिल हुये. इस प्रकार निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिवक्ता एम.पी. चौरसिया व अधिवक्ता संजय चौबे ने दीपक सोनी को 94 मत से विजय घोषित किया. इस न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 जनवरी को हटा, तेंदूखेड़ा व पथरिया में वोटिंग हुई थी तथा दिनांक 20 जनवरी को दमोह मुख्यालय पर वोटिंग हुई.वोटिंग के तत्काल बाद ही मतगणना शुरू हुई और लगभग आधे घण्टे में मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई. इस प्रकार दीपक सोनी के जिला अध्यक्ष बनने पर कर्मचारीगण जिनमें आलोक ठाकर, हरेन्द्र तिवारी, नीरज सोनी, राजेन्द्र बिदौल्या, दीपक गुर्जर, सचिन कोरी, कृष्णपाल रावत, योगेश रजक, मनोज रैकवार, मनीष सोनी, सुरेंद्र बरदिया, लोकेश भार्गव, इमाम खान, मनोज पटैल, अमित जाट, शशिकांत अग्नीहोत्री, आदि समस्त कर्मचारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है.

Next Post

अंतिम अवसर होने के बावजूद भी कर दिया अनुत्तीर्ण

Tue Jan 21 , 2025
हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब जबलपुर। मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद भी अनुत्तीर्ण घोषित किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि यह उसका अंतिम अवसर था और अनुत्तिर्ण […]

You May Like

मनोरंजन