हैदराबाद, लोकप्रिय ओटीटी फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ के बड़े पर्दे पर आने का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मल्टीप्लेक्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकटों की धड़ल्ले से बिक्री हुई है, जिससे रिलीज से तीन दिन पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है।
‘ए’ सर्टिफिकेट और मजबूत स्टार कास्ट का क्रेज
सेंसर बोर्ड द्वारा ‘एडल्ट्स-ओनली’ रेटिंग दिए जाने के बावजूद, फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बहुत हाई हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म आगामी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

