सफाई कर्मचारियों के हित में कार्य करने पर चंदेल का सम्मान

सीहोर। सफाई कर्मचारियों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रितेश चंदेल को भोपाल में सम्मानित किया गया. श्री चंदेल ने कहा कि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर हमेशा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करते हैं. नपा में अब सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति भी हो रही है. वेतन भी समय पर मिल रहा है और काम भी निश्चित कर दिए गए हैं. कार्यक्रम में भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश टांक, सोनू डागर श्रवण कुमार वीरेंद्र धौलपुर अनूप चौधरी आदि ने श्री चंदेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

Next Post

ढोल की थाप पर वसूली करने निकली नपा

Tue Feb 17 , 2026
सीहोर। आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही सीहोर नगरपालिका ने बकाया कर वसूली के लिए पारंपरिक ढोल का सहारा ले लिया है. लगभग 26 करोड़ रुपए के सम्पत्तिकर, जल कर और दुकानों के किराए की राशि बकाया होने के चलते नपा ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार सेे बकायादारों […]

You May Like