राशिफल-पंचांग: 05 सितंबर 2026

पंचांग 05 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 14 संवत् 2083 भाद्रपद कृष्ण नवमीं शनिवासरे रात 8/46, मृगशिरा नक्षत्रे रात 9/32, वज्र योगे दिन 1/48, तैतिल करणे सू.उ. 5/46, सू.अ. 6/14, चन्द्रचार वृषभ, दिन 10/22 से मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 05 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में धैर्य साहस एवं परिश्रम से स्थितियां अनुकूल रहेंगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. वर्ष के मध्य में मनोरंजन में व्यय होगा. स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पारिवारिक अव्यवस्था से मन खिन्न रहेगा. व्यवसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखायें, स्त्री पक्ष से कष्ट होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की धैर्य एवं परिश्रम से स्थितियां अनुकूल रहेंगी. कर्क राशि के व्यक्तियों का मनोरंजन में व्यय होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यापार में अनुकूलता प्राप्त होने का योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को साहस से कार्य करना हितकर रहेगा. परिश्रम होगा.

———————————————————————–

आज का भविष्य: शनिवार 05 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लगनशील, बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी अपने कार्य के प्रति लगन रखने वाला खेलों में अग्रणी होगा. दूसरों को कभी नुकसान नहीं पहुुंचायेगा. सदैव दूसरों की मदद के लिये तत्पर रहेगा. व्यवहारकुशल और स्पष्टवादी होगा.

———————————————————————–

मेष- विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. जीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक लाभ का योग है.

वृषभ- व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी. कोई सुखद समाचार मिलेगा. लेखनादि कार्यो में रूचि रढ़ेगी. पदोन्नति का योग है. श्रम होगा.

मिथुन- किसी मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी. प्रवास का योग है.

कर्क- आत्म विश्वास में वृद्धि होंगी. दूसरों को सहयोग करना पड़ेगा. संतान आदि के संबंध में सुखद समाचार मिलने से विशेष प्रसन्नता होगी.

सिंह- उदर विकार तथा रक्त पीड़ा हो सकती है. व्यवसायिक तनाव दूर होगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. सहयोगीजन आपकी मदद करेंगे.

कन्या– पारिवारिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी. व्यवसायिक तनाव रह सकता है. घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी. परिश्रम अधिक होगा.

तुला- अचानक किसी घटना से चिन्ता होगी. मानसिक तनाव रहेगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सहयोगी जीवन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक- व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी. सुख सौहाद्र्र बना रहेगा. जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति के योग हैं. संयम से लाभ होगा.

धनु- मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. दायित्वों की पूर्ति होगी. मानसिक संतोष, सुख बना रहेगा.

मकर- यात्रा में सफलता मिलेगी. उपहार या मान सम्मान मिलेगा. खान पान में संयम रखें. पुरूषार्थ बना रहेगा. यश मिलेगा.

कुम्भ- आर्थिक समस्याओंका समाधान होगा. मान सम्मान मिलेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. श्रम साध्य कार्य बनेंगे.

मीन- मांगलिक कार्यो की दिशा में सफलता मिलेगी. धन लाभ का योग है. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. दिनचर्या सामान्य नियमित रहेगी.

———————————————————————–

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण नवमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, बिनौला, गुड़, हींग, लालमिर्च, तिल,तेल,में तेजी होगी. जीरा, धनियां, सौंठ, के भाव में साधारण तेजी होगी. वायदा विचार आज के बने भाव विशेष रूप से सभी वस्तुओं में मंदी होगी. भाग्यांक 4742 है.

———————————————————————–

Next Post

भारत-बेल्जियम संबंधों का रणनीतिक विस्तार

Sat Sep 5 , 2026
भारत और बेल्जियम के बीच संबंध अब पारंपरिक कूटनीतिक और व्यापारिक दायरे से निकलकर रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से यह स्पष्ट है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में दोनों देश […]

You May Like