सतना में 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

सतना, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को सतना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल

हड़ताल के दौरान विभिन्न बैंकों और बैंक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने 5-Day Banking लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में UFBU सतना अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, महासचिव राहुल सिंह परिहार, समन्वयक प्रियंक धार मिश्रा, मनीष सोनी (SBI), इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष अभिनव पटेल, इंडियन बैंक क्लेरिकल यूनियन के जोनल सचिव कैलाश प्रसाद और PNB के जोनल सचिव मनोज निगम सहित विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया से संतोष कुमार द्विवेदी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मनीष पासवान, डीपी कुशवाहा, IOB से अजय सिंह व संतोष कुमार, केनरा बैंक से अंबुज शुक्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा से अश्विनी जायसवाल, रमाकांत उपाध्याय व जीत बागरी, इको बैंक से सत्येंद्र मिश्रा, PNB से मनोज निगम व अखिलेश तथा सेंट्रल बैंक से यशराज सहित अन्य कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Next Post

वेतन वृद्धि न होने से अतिथि विद्वानों में आक्रोश, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Sat Sep 12 , 2026
सतना : शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत स्ववित्तीय एवं जनभागीदारी अतिथि विद्वानों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्राचार्य को आवेदन पत्र सौंपा है. अतिथि विद्वानों का कहना है कि सत्र 2026-27 में उन्हें 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं […]

You May Like