जिले के सबसे लंबे कार्यकाल वाले एसपी बने यशपाल सिंह

शाजापुर। शाजापुर जिले में सबसे लंबे कार्यकाल के लिए याद रखे जाएंगे एसपी यशपालसिंह. जिले के 34 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था और अब तक तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले यशपालसिंह शाजापुर जिले के पहले ऐसे एसपी बने, जिन्होंने तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा किया.

गौरतलब है कि अमूमन शाजापुर जिले में कलेक्टर और एसपी का लगभग दो से ढाई साल का कार्यकाल रहा है. पंकज श्रीवास्तव, आरबी शर्मा के बाद सबसे लंबा कार्यकाल यशपालसिंह राजपूत ने पूरा किया. उनके कार्यकाल की बात करें तो शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में शाजापुर जिला पुलिस दृष्टि से टॉप थ्री रहा तो सीसीटीएनएस रैकिंग में पूरे प्रदेश में टॉप फाईव में जिला रहा. पासपोर्ट बनवाने के मामले में भी जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा.

 

प्रकरण निराकरण में प्रदेश में पांचवे स्थान पर

 

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर यशपालसिंह राजपूत के इस कार्यकाल में अजा व अजजा प्रकरणों के निराकरण में शाजापुर जिला पूरे प्रदेश में पांचवे स्थान पर रहा. अजा व अजजा वर्ग द्वारा कराई शिकायत या एफआईआर के बाद आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई और अजा व अजजा वर्ग के लोगों को कानूनी सहायता तत्काल मिले इसकी व्यवस्था उनके कार्यकाल में रही.

पुलिस महकमे में अधीनस्थों को हमेंशा मिली राहत

शाजापुर पुलिस महकमे में बीते तीन सालों में पुलिससहकर्मी और थाने में पदस्थ बल को कभी भी पुलिस अधीक्षक ने बेवजह परेशान नहीं किया. किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कभी कोई सजा या गंभीर सजा नहीं सुनाई. लेकिन दूसरी और अवकाश देने के मामले में पुलिस अधीक्षक थोड़े सख्त रहे और जिले के पुलिस महकमे में अवकाश देने को लेकर जरूर यह चर्चा आम रही है कि यदि साहब अवकाश देना शुरू कर दें तो सौ में सौ अंक उनकी कार्यप्रणाली को मिल जाएंगे.

Next Post

धारनाकला के जंगल में बाघ का हमला, आदिवासी युवक की मौत से दहशत

Fri Mar 27 , 2026
धारनाकला। क्षेत्र के वन विकास निगम बेहरई रेंज के जंगल में एक बार फिर बाघ के हमले में आदिवासी युवक की मौत हो गई। ग्राम डोरली निवासी 32 वर्षीय विनोद उईके सुबह अपने परिवार के साथ महुआ चुनने जंगल गया था। घने जंगल में सभी अलग-अलग दिशा में थे, तभी […]

You May Like