फर्जी वकीलों पर सख्ती से होगी कार्यवाही

एसबीसी वाईस चेयरमैन फर्जी लोगों को रोकने साथी अधिवक्ताओं से की अपील

जबलपुर। अदालतों में काला कोर्ट पहनकर व विवादों में आने वाले फर्जी वकीलों के खिलाफ अब मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद सख्ती से कार्यवाही करेगा। फर्जी वकीलों के कारण वकीलों की गिरती साख पर एसबीसी वाईस चेयरमैन आरके सिंह सैनी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने साथी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वह भी फर्जी वकीलों को रोके और उनकी शिकायत करे, जिस पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। श्री सैनी ने बताया कि लॉ स्टूडेंट्स की बात तक तो ठीक है कि वे पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल भी कर लेना चाहते हैं, समय बचेगा। पढ़ाई के साथ समय निकालकर किसी सीनियर के अंडर में वकालत सीखने से उनका माइंड सेट होगा। उन्होंने बताया कि पढ़ा लिखा व्यक्ति अभद्रता नहीं करता अधिवक्ता समाज को बेहद प्रतिष्ठित और साक्षर माना जाता है। उनके समाज के बीच से अक्सर बवाल की खबर आने से बार कौंसिल ऑफ एमपी चिंतित है। विवादों के स्थानों में अक्सर देखने को मिला है कि कई रजिस्टर्ड नहीं थे, जो कि सिर्फ काला कोट और बैंड पहनकर घूमते है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते है। ऐसे लोगों की वजह से वकालत का पेशा बदनाम हो रहा है, जिन अब सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

चंगेरा मंडी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

Mon Mar 3 , 2025
नीमच। चंगेरा कृषि उपज मंडी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज यादव (37) पिता नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो मंडी बघाना का निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पेशे से मिस्त्री […]

You May Like