महाकाल के दरबार में पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लिया आशीर्वाद

उज्जैन: उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से ब्रजेश पाठक का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान मंदिर समिति के अधिकारियों ने उन्हें प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।उल्लेखनीय है कि देशभर के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु समय-समय पर उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आस्था प्रकट करते हैं।

Next Post

ईद का पर्व प्रेम, एकता और आपसी सम्मान का प्रतीक: पटवारी

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल:मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर भोपाल स्थित ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करने आए मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से गले मिलकर प्रदेश और देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की।इसके बाद जीतू पटवारी ने भोपाल में […]

You May Like